{"_id":"579652064f1c1b8e0121e347","slug":"rape-of-teenager-rushed-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप कर कपड़े ले भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप कर कपड़े ले भागे
अमर उजाला ब्यूरो-मझगईं (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही हैं आरोपी, घटना के बाद दो पक्षों में तनाव
मवेशी चराने गई चौकी क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसी के गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आपस में ये दोनों चचेरे-तहेरे भाई किशोरी के कपड़े भी लेकर भाग गए। महज दुपट्टे से शरीर ढांक कर किसी तरह भागते हुए घर पहुंची। इसके बाद किशोरी को परिवार वाले पहले मझगई चौकी पहुंचे और फिर पलिया कलां थाने पहुंचकर तहरीर दी। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं इस वजह से गांव में तनाव भी हो गया है।
पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे गांव के बाहर बनी टंकी के पास मवेशी चराने गई थी। पानी की टंकी (ओवर हेड टैंक) पर तैनात आपरेटर सुशील और उसका चचेरा भाई मोहित बैठे थे। दोनों ने किशोरी को बहाने से बुलाया और दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी फरार हो गए। लड़की उनके चंगुल से निकलकर बदहवास हाल में घर की ओर भागी तो ग्रामीणों ने उसे देखा। किशोरी ने घटना की जानकारी दी तो लोग घटनास्थल की ओर गए। तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाया गया। एसओ पलियाकलां बृजराज यादव ने बताया कि वह गांव गए थे और घटनास्थल देखा है। महिला कांस्टेबल के साथ किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। परिवार वालों ने नामजद तहरीर दी है, मुकदमा लिखा जा रहा है।