फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ransom letter to businessmen

सीमेंट व्यापारी को मिला एक लाख की फिरौती का पत्र

Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ransom letter to businessmen

सीमेंट व्यापारी से किसी ने लिफाफे में पत्र रखकर एक लाख रूपये की फिरौती मांगी। परेशान व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को पत्र सौंप दिया। पुलिस मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग एस्सार के पंप के निकट स्थित सीमेंट व्यापारी शमीम बेग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान से सुबह नौ बजे बच्चों की फीस जमा करने स्कूल गया। इस दौरान वह दुकान खाली छोड़ गया था, जब वापस आया तो उसे दुकान की मेज पर एक लिफाफा रखा मिला, जिसमें लिखा था कि शनिवार 12 बजे बरवर रोड पर बाइक से अपने खास आदमी के हाथ एक लाख रुपये भेज दो। बाइक की स्पीड बीस किलोमीटर और आगे तिरंगा झंडा लगा होना चाहिए। पत्र में यह भी लिखा कि उसे मेरे आदमी मिलेंगे अगर कोई चालाकी या होशियारी और किसी को बताने की बात कोशिश की तो तुमको मेरे आदमी खत्म कर देंगे। पत्र में लिखा है कि होशियारी दिखाई तो जान गवाई, जिंदगी मौत का फैसला तुम्हारे हाथ में। नीचे दिल्ली दाउद गैंग लिखा है। व्यापारी नगर के मोहल्ला सरैया का रहने वाला है। उसने यह पत्र पुलिस को शनिवार दोपहर सौंपा। इस बावत एसएचओ डीके सिंह का कहना है कि मामला किसी शरारती तत्व का लगता है, लेकिन उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। टीम गठित करके संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed