{"_id":"58e105bb4f1c1bc06e5b3fea","slug":"ramlakhan-was-shot-dead-on-protest-against-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के विरोध पर रामलखन को मारी गई थी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के विरोध पर रामलखन को मारी गई थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
shoot
खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस, धरपकड़ तेज
थाना खीरी के गांव बसैगापुर निवासी रामलखन की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। घटना के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर रामलखन की गोली मारकर हत्या किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
बतादें कि गांव बसैगापुर निवासी 20 वर्षीय रामलखन चहमलपुर स्थित एक शुगर इंडस्ट्रीज पर मजदूरी करता था। 25 मार्च को वह घर से शाम चार बजे से रात 12 बजे की शिप्ट में ड्यूटी करने आया था। अगले दिन उसका शव इंडस्ट्रीज के सामने पीलीभीत-बस्ती मार्ग क्रास कर गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। परिवार वालों ने उसकी मशीन की चपेट में आकर मौत होने और शव छुपाने का आरोप इंडस्ट्रीज के मालिकों समेत चार लोगों पर लगाया था और शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो उसकी मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने शुगर इंडस्ट्रीज में लगे सीसीटीवी फुटेज लिए तो उससे साफ हो गया था कि मृतक रामलखन शाम करीब आठ बजे मोबाइल पर बात करते हुए शुगर इंडस्ट्रीज से बाहर चला आया और वह बाद में वापस नहीं लौटा। पुलिस ने सीडीआर डिटेल निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े कई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं, जिससे पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतक शादीशुदा था। उसकी हत्या प्रेम संबंधों का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।