{"_id":"ee424efb3ccdbff324ae6ebed06dc561","slug":"ramkumar-an-accused-in-the-murder-case-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामकुमार हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आनंद टाकीज रोड पर सोमवार की रात हुए सफाईकर्मी रामकुमार मर्डर केस का खुलासा करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने के प्रयास में है।
बता दें कि सोमवार की रात आनंद टाकीज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक टकराने के बाद हुए विवाद के दौरान सफाईकर्मी रामकुमार कश्यप निवासी मोहल्ला अर्जुनपुरवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त उसके साथ छोटा भाई सोहन और मोहल्ले के कुछ पड़ोसी थे। सफाईकर्मी को गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। मिश्राना चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव ने बताया कि घटना के बाद बरामद बाइक चोरी की थी, जिससे इस मर्डर केस में टप्पेबाजों के शामिल होने का शक था। क्योंकि परिवार वालों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया था। सुरागरसी के सहारे पुलिस ने बृहस्पतिवार को गढ़ी रोड स्थित पावर हाउस के पास से अभियुक्त कलीम निवासी मोहल्ला शिवपुरी को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया गया हैै, जिससे गोली मारी गई थी। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी का नाम राजू खान हाल निवासी बेगमबाग बताया है, जोकि पहले से कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। शहर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। घटना के पीछे के कारणों के बारे में कोतवाल ने बताया कि बाइक सवारों ने आनंद टाकीज रोड पर एक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद सफाईकर्मी रामकुमार बाइक चालक से भिड़ गया था। तभी लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी, तो बाइक चला रहे राजू खान के कहने पर पीछे बैठे कलीम ने तमंचे से रामकुमार के गले में गोली मार दी। इसके बाद दोनों अभियुक्त फरार हो गए।
विज्ञापन
पैसे छीने, बाइक उड़ाई और फिर कर दिया कत्ल
सफाईकर्मी रामकुमार मर्डर केस में अभी तक पुलिस की तफ्तीश में कोई अहम् विवाद या रंजिश की बात सामनेे नहीं आई है, लेकिन पकड़ा गया अभियुक्त कलीम उसी इलाके के शिवपुरी मोहल्ले का निवासी है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक फरार अभियुक्त राजू खान कई मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार कलीम ने पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन उसने राजू के साथ मिलकर दारू पी थी, जिसके बाद एक जुएं के फड़ से रुपये लूट लिए, जिसके बाद शाम को टीचर्स कालोनी से बाइक चुुुुराई थी। बकौल कलीम बाइक चोरी की वारदात को राजू ने अंजाम दिया, जिसके बाद दोनों रात को बाइक को ठिकाने लगाने के लिए भाग रहे थे। रास्ते में नशे के चलते राजू की बाइक एक व्यक्ति से टकरा गई, जिसके बाद पकड़े जाने के डर से कलीम ने गोली मार दी।