फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Putting two sides on the shop for Bhootnath temple

भूतनाथ मंदिर पर दुकान लगाने पर दो पक्ष भिड़े  

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Putting two sides on the shop for Bhootnath temple
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष ने फायरिंग की तो दूसरे पक्ष ने चलाए तीर
विज्ञापन

दोनों पक्ष हिरासत में, पुलिस ने फायरिंग से किया इंकार

सावन मेला में भूतनाथ मंदिर के सामने सोमवार की शाम दुकान लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने उन तीरों का इस्तेमाल किया, जिन्हें जानवरों को भगाने के लिए किया जाता है। सूचना पर पहुंची पीआरवी (यूपी 100) टीम ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।  

सावन मेला को लेकर भूतनाथ मंदिर के सामने और इर्द गिर्द दुकान लगने और लगवाने की होड़ मची है। इसी में मंदिर के पास रहने वाले एक पक्ष ने मंदिर के सामने गली में दुकान लगवा दी। गली में ही दूसरे पक्ष का प्लॉट है। प्लॉट स्वामी के पक्ष ने दुकान लगवाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते जहां एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी तो दूसरे पक्ष ने तीर चलाए। फायरिंग और तीर चलने से वहां भगदड़ मच गई। हालांकि इस संघर्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के इंचार्ज मदनमोहन द्विवेदी, सूर्यधर द्विवेदी और देवेंद्र मिश्र ने दोनों पक्षों के कई लोगों को पकड़ कर कब्जे में लिए गए धनुष और तीर समेत कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बताते हैं फायरिंग करने का एक आरोपी पुलिस के पहुंचने पर मौकेे से फरार हो गया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। फायरिंग होने की बात सामने नहीं आयी है। पकड़ा गया धमेंद्र कुमार नाम का आरोपी गुंडा एक्ट में वांछित है। दोनों पक्षों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed