{"_id":"b390881f2c76c3e555c03d61a2885293","slug":"purse-snatching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलमंडी में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फलमंडी में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Dec 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर की फलमंडी में बाजार करने आई महिला किरन गुप्ता का उचक्के ने दिनदहाड़े पर्स उड़ा दिया और फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर घटना की सूचना दी है।
बांकेगंज निवासी छुन्नू लाल गुप्ता की पत्नी किरन देवी गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे फलमंडी में सामान खरीद रही थी। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक उचक्के ने महिला का पर्स छीन लिया। भाग रहे उचक्के को पकड़ने के लिए महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझते तब तक उचक्का फरार हो गया। घटना की सूचना देने के लिए महिला संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शहर कोतवाल प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आरोपी की तलाश की जा रही है।