फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prices remained closed for the second day, vegetables, vegetables were expensive

दूसरे दिन भी बंद रही आढ़त, बाजार सूनीं, सब्जियां महंगी

Sat, 01 Jul 2017 10:36 PM IST
गोलागोकर्णनाथ।
गोलागोकर्णनाथ। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prices remained closed for the second day, vegetables, vegetables were expensive
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
22 सब्जी आढ़तियों ने दी अलग-अलग तहरीर
विज्ञापन

भाजपा विधायक के भाइयों और समर्थकों पर अगुआई करने का आरोप 
मंडी में तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला

शुक्रवार को मंडी की आढ़तों में तोड़फोड़ और लूटपाट के कारण रातभर नगर में दहशत रही। शनिवार को वैसे तो पहली तारीख की मासिक बंदी के चलते आढ़त नहीं खुली, लेकिन लगातार दो दिन नीलामी न होने से सब्जियां महंगी हो गईं। वहीं दूसरे दिन 22 आढ़तियों ने थाने में अलग-अलग तहरीरें दीं, जिसमें तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की अगुवाई करने का आरोप भाजपा विधायक के भाइयों और उनके समर्थकों पर लगाया गया।
मालूम हो कि मंडी समिति में शुक्रवार की शाम को उपद्रवियों ने आढ़तों में तोड़फोड़ कर कुर्सियां और तख्त तोड़ डाले थे। सब्जियां लूट ली थीं। शनिवार की शाम को ही सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और पूर्व विधायक विनय तिवारी ने आढ़तियों से न सिर्फ वार्ता की थी, बल्कि सीओ, कोतवाल और तहसीलदार को बुलाकर सभी पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया था। अधिकारियों ने भी सभी मामले दर्ज करने की हामी भरी थी। इसी क्रम में शनिवार को फल एवं सब्जी आढ़ती मोहम्मद इशहाक, मोहम्मद आरिफ, शानू राईन, मोहम्मद हमीद, राशिद अहमद, मोहम्मद अली, जमाल अहमद आदि 22 लोगों ने कोतवाली में अलग-अलग तहरीर दी है और कार्रवाई न होने तक फल एवं सब्जी मंडी बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

-----------      
अवैध आढ़तियों को खाली करनी होगी दुकानें
एसडीएम योगानंद पांडे ने बताया कि उन्हें फल एवं सब्जी आढ़तियों की सूची मिल गई है। जो आढ़ती अवैध रूप से दुकानें लगाए हैं, उन्हें मंडी परिसर खाली कर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------      
सब्जी के लिए परेशान हुए लोग     नीलामी न होने के कारण सब्जियां आसमान छूने लगी, जिससे बाजार में आलू 20 रुपये किलो,  टमाटर 80 रुपये, तोरई और लौकी 25 रुपये, प्याज 30 रुपये किलो तक बिका। वहीं हरी सब्जी मुश्किल से देखने को मिली। काफी सब्जियां घंटे दो घंटे में समाप्त हो गईं।

0000000
वर्जन...
सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो चुका है, इसलिए दूसरा मुकदमा नहीं लिखा जा सकता। आढ़तियों की तहरीर रिसीव कर उन्हें कापी दी जा चुकी है। इन तहरीरों को मुकदमे में शामिल कर जांच की जाएगी। 
दीपक शुुक्ला, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed