फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police were killed in the panic of the elderly

पुलिस की दहशत में बुजुर्ग की जान चली गई

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police were killed in the panic of the elderly
plk - फोटो : amar ujala
रास्ते के एक विवाद में धमकाने पहुंचे थे दरोगा
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी

पुलिस की दहशत ने मकनपुर गांव के 82 साल के बुजुर्ग कुलजीत सिंह की जान ले ली। घरवालों का आरोप है कि चकमार्ग के एक विवाद में पुलिस आए दिन विरोधी पक्ष के कहने पर कुलजीत सिंह को डराती-धमकाती थी। शुक्रवार को भी पुलिस उनके घर पहुंची और धमकाने लगी। इससे दहशत में आए बुजुर्ग वहीं गिर पड़े। थोड़ी ही देर में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। यह देख पुलिस वाले वहां से निकल लिए। पुलिस के इस रवैए से नाराज घर वालों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्राम मकनपुर में निवासी कुलजीत सिंह (82) का एक व्यक्ति से चकमार्ग को लेकर विवाद था। कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन मामले का कोई निष्कर्ष नहीं निकला और मामला कोर्ट जा पहुंचा। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। उनके बेटे कर्मजीत सिंह का आरोप है कि इसके बाद भी विरोधी पक्ष अपने रसूख के चलते आए दिन उनके घर पुलिस भेजता रहता है। शुक्रवार को भी एक दरोगा कुछ सिपाहियों के साथ घर आए और कुलजीत को धमकाने लगे। इससे बुजुर्ग सहम गए और वहीं गिर पड़े, इसके बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

इलाहाबाद में होने के कारण प्रकरण की जानकारी नहीं है, इसका पता लगाया जाएगा।
-एलडी भारती, सीओ, पलियाकलां-खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed