फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police stopped people who were taken forcibly from the district hospital

जिला अस्पताल से जबरन शव ले जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका  

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police stopped people who were taken forcibly from the district hospital
मौत - फोटो : अमर उजाला
गंभीर हालत में लाए गए युवक की इमरजेंसी में हुई थी मौत      
विज्ञापन

डॉक्टर ने किया मना, फिर भी वाहन में लादकर ले जा रहे थे शव   

 रविवार की दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए एक युवक की मौत हो गई। जिस पर डॉक्टर ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाने के लिए कहा, लेकिन घर वालों ने उनकी एक न सुनी और शव को जबरन शव वाहन मे लादकर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन से उतरवाकर मोर्चरी में रखवा दिया।      

गुलरिया निवासी रामचंद्र रविवार को अपने 35 वर्षीय पुत्र संजय को गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल आए थे। इमरजेंसी में इलाज के दौरान ही संजय की मौत हो गई। मृतक को रेफर्ड एक्सिडेंटल में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. मोहित तिवारी ने शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए कहा, लेकिन घरवाले शव को जबरन वाहन में लादकर घर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जब पीएम कराने के लिए कहा, तो घरवाले पीएम न कराने की जिद पर अड़ गए और एसआई से नोक झोंक करने लगे। पुलिस को देेखकर वाहन चालक ने भी जाने से मना कर दिया और वाहन में रखे शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि मृतक के पिता रामचंद्र का कहना था कि संजय लखनऊ में मजदूरी करता था और वहीं चोट लग जाने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन अकेले होने के कारण संजय को जिला अस्पताल ले आए जहां उसकी मौत हो गई। वह पीएम कराने के इच्छुक नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed