{"_id":"9159bdde0c0fa3b4b51de3c51014fb79","slug":"police-passive-family-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस निष्क्रिय, परिवार परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस निष्क्रिय, परिवार परेशान
रजागंज
Updated Tue, 12 May 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हर्रैया निवासी रामखिलावन का अपहरण 5/6 अप्रैल की रात को हो गया था। परिवार वालों की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रविवार को जब परिवार वालों को फिरौती में पांच लाख रुपये की मांग का धमकी भरा पत्र मिला तो पुलिस सकते में आई। रामखिलावन के पुत्र आकाश(21), उदयराज (13) मां सोनकली के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के कई लोगों के हस्ताक्षर भी लिए हैं। सीओ मोहम्मदी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल व परिवार वालों के बयान दर्ज किए, फिरौती के लिए आया पत्र भी पुलिस ले गई थी। इसमें लिखा है अगर पांच लाख रुपये पत्र में लिखे पते पर भेज दो तो रामखिलावन को रिहा कर देंगे। घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।