फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police caught the people who buy antique coin

प्राचीन सिक्का खरीदने आए लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 25 Dec 2015 07:50 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Fri, 25 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Police caught the people who buy antique coin
आंध्र प्रदेश से प्राचीन सिक्का खरीदने के लिए कफारा गांव आए तीन लोगों को पुलिस ने एक घर से पकड़कर पूछताछ की है और उनके कब्जे से एक बोलेरो भी मिली है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर ठगों के गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया, जिससे पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। सीओ धौरहरा मनोज यादव ने भी पकड़े गए लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कफारा गांव में आंध्र प्रदेश की एक बोलेरो से तीन लोग आए और एक व्यक्ति के घर पहुंचे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कफारा चौकी प्रभारी तौफीक अहमद को दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर दबिश देकर आंध्र प्रदेश के कुरूनूल जिले के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों ने बताया कि अमन नामक किसी व्यक्ति ने प्रचीन सिक्का बेचने के लिए उन्हें बुलाया था। पकड़े गए लोगों के अनुसार ठगों से उनकी मुलाकात हैदराबाद के एक  जलसे में हुई थी। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि प्राचीन सिक्के का सौदा करीब चार लाख रुपये में तय हुआ था।  सूचना पाकर सीओ मनोज यादव भी चौकी पहुंचे और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की।  सीओ ने कोतवाली पुलिस को ठगों से जुड़े लोगों को जल्द गिरफ्तार करने के  निर्देश दिए हैं। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने जिस व्यक्ति का नाम बताया है वह फर्जी प्रतीत हो रहा है। तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed