फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police action

बगैर जांच-पड़ताल बना दिया हत्या का मुल्जिम

Sun, 18 Oct 2015 10:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 18 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
police action
पसगवां थाने के उचौलिया क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस जांच-पड़ताल किए बगैर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दो युवकों को जेल भेजकर असल गुनहगारों पर पर्दा डालने में जुटी है। जबकि पकड़े गए दोनों लोग दुर्घटनाग्रस्त हुई डीसीएम के चालक और हेल्पर थे, जो हादसे के बाद बचने के लिए खेतों की ओर भागे थे।  खास यह कि मृतका किशोरी के परिवार वाले भी दोनों युवकों की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी है लेकिन पुलिस इस मामले में चालक और हेल्पर को ही बलि का बकरा बनाने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर को उचौलिया निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी सुबह खेत पर घास काटने गई थी, जहां उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर वरनैया गांव स्थित गन्ने के खेत में डाला गया था। जब किशोरी की तलाश में परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन लोगों से भाग रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। इस मामले में पसगवां पुलिस ने आनन-फानन में पकड़े गए दोनों युवकों विनोद और इमरान निवासी पिहानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज चालान भेज दिया था। जबकि यह दोनों जीटी रोड पर उसी दिन तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई डीसीएम के चालक और हेल्पर थे, जो हादसे के बाद बचने के लिए खेतों की ओर भागे थे। इत्तेफाक से घटनास्थल के पास दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बजाय उन्हें ही हत्याभियुक्त बनाकर चालान भेजकर खानापूर्ति कर ली। जबकि किशोरी की हत्या और हाइवे पर डीसीएम के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय पर गौर ही नहीं किया गया। बल्कि पुलिस असल अपराधियों को पकड़ने की मशक्कत करने के बजाय धन उगाही के प्रयास में जुट गई है। अब पसगवां पुलिस दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम के मालिक जिला हरदोई के पिहानी निवासी ओमप्रकाश को डरा-धमकाकर उसे और उसके पुत्र को हत्या के आरोप में फसाने का तानाबाना बुनने में जुटी हैै। जबकि मृतका किशोरी के भाई और चाचा ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को जानकारी दी है, जो घटना वाले दिन से गायब है। हालांकि पुलिस उसके घर पर दबिश भी दे चुकी है, लेकिन अपनी किरकिरी बचाने के लिए मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन

एसओ पसगवां अनिल शाही ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को शव बरामदगी वाले स्थान से पकड़ा था और मृतका के परिवार वालों ने भी दोनों पर हत्या का आरोप लगाया था। लिहाजा दोनों का चालान भेजा गया था। अभी सभी पहलुओं पर मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही काल डिटेल के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed