{"_id":"5996f6854f1c1b86558b47b4","slug":"police-abscond-by-absconding-police-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से आरोपी फरार, पुलिस ने किया इनकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी से आरोपी फरार, पुलिस ने किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Prisoner
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले को दबाने में थाने से लेकर अफसर तक जुटे
फॉरेस्ट अधिनियम के मामले में पकड़कर लाये गए एक आरोपी के कुकरा पुलिस चौकी से फरार होने का मामला मैलानी थाना और चौकी पुलिस में चर्चा का विषय बना है। हालांकि पुलिस किसी आरोपी के भागने की बात से साफ इंकार कर रही है, जबकि चौकी से लेकर थाना मैलानी पुलिस में हड़कंप है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना मैलानी की कुकरा चौकी पुलिस गांव कुकरा निवासी एक युवक को वन अधिनियम के तहत बृहस्पतिवार की शाम पकड़कर पुलिस चौकी लाई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उसकी लिखापढ़ी की। बाद में हथकड़ी लगाकर हवालात में बंद करने की बजाय उसे बाहर ही बैठा दिया। इसके बाद पुलिस लापरवाह हो गई और उसकी तरफ से आंखें फेर ली। यही लापरवाही पुलिस पर भारी पड़ गई। आरोपी किसी तरह से हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और आधी रात के बाद भाग निकला। कुछ देर बाद जब पुलिस वालों की नजर पड़ी तो देखा कि हथकड़ी खाली थी और आरोपी फरार था। इससे पुलिस चौकी पर हड़कंप मच गया। चौकी पुलिस ने पहले तो इधर-उधर उसकी तलाश की। घर पर उसके छापेमारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर चौकी इंचार्ज ने आरोपी के भागने की जानकारी एसओ ऋषिदेव सिंह को दी।
थाने के सूत्र बताते हैं कि जब सुबह भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो एसओ ने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को मामले की जानकारी दी। एसपी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। एसओ ऋषिदेव सिंह का कहना है कि कोई आरोपी पुलिस चौकी से नहीं फरार हुआ है। जब इस संबंध में एसपी ने भी इनकार किया। कुरेदने पर बोले, मामले को पता करके बताते हैं, लेकिन देर रात तक मामले में एसपी से बात नहीं हो सकी।