फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pieces of stolen bikes Vicious seller arrested

चोरी की बाइकों को टुकड़ों में बेचने वाला शातिर गिरफ्तार

Sun, 03 May 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 May 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pieces of stolen bikes Vicious seller arrested
कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में कामयाबी हासिल की हैै। बाइक के टुकडे़ कर मिस्त्रियों के पास पार्ट्स बेचने वाले ऑटोलिफ्टर गैंग के एक अपराधी को पुलिस ने दबोचा है, जिसके पास से चोरी की बाइक भी मिली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके किराए के घर से एक बाइक के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम चोरी गई बाइकों के खुलासे का प्रयास कर रहीं थीं। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को राजापुर चौैकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, एर्सआई दुर्गेश मिश्रा, कांस्टेबल विजय शर्मा औैर मोहन लाल ने डान बास्को कॉलेज के पास जाल बिछाया था। खीरी की ओर से एक बाइक सवार को हुलिए के आधार पर रोककर पुलिस टीम ने पूछताछ की, तो उसने अपना नाम अवतार सिंह निवासी सरसवां थाना खीरी बताया है। उसके पास से चोरी की बाइक मिली, जो तीन दिन पहले सरना होटल के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके मोहल्ला हाथीपुर स्थित किराए के घर से कई टुकड़ों में एक बाइक भी बरामद की, जिसे मिस्त्रियों के माध्यम से बेचने की फिराक में था। एसआई दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इसका एक साथी संपूर्णानगर निवासी बिंदर उर्फ गोल्डी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन

सीमा पर पकड़े जाने के डर से बदला ट्रेंड
पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है कि आरोपी अवतार सिंह चोरी की बाइक के अलग-अलग पार्ट्स कर देता था, जिसके बाद उसे आटो मिस्त्रियों के पास बिक्री कर देता था। पड़ोसी देश नेपाल में बाइक बेचने ले जाने के दौरान बार्डर पर एसएसबी और कस्टम के हाथों पकड़े जाने का खतरा रहता है। लिहाजा शातिर ऑटोलिफ्टर ने शहर में ही बाइक को मिस्त्रियों के पास खपाना शुरू कर दिया था। अब उसने दर्जनों बाइक के पार्ट्स में बिक्री करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed