फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Phadhnagr 18 house fire in the ashes

पहाड़नगर में आग लगने से 18 घर राख

Mon, 01 Jun 2015 08:05 PM IST
बांकेगंज/कुकरा
बांकेगंज/कुकरा Updated Mon, 01 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
Phadhnagr 18 house fire in the ashes
थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव पहाड़नगर में सोमवार दोपहर आग लग गई। जिससे 18 घर जलकर राख हो गए और 23 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग लगने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे टूट गए। मौके पर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार दिन में 11 बजे पहाड़नगर के उत्तरी छोर पर ग्रामीण संतोष के घर पर पड़ा छप्पर धू-धू कर जलने लगे। देखते ही देखते 18 और घर भी आग की चपेट में आ गए और राख हो गए। आग लगने से 23 मवेशी भी जिन्दा जल गए। आग लगने से ग्रामीण दाताराम, सतीश, कलावती, अनिल, उत्तम, गजोधर, अशोक सहित 18 ग्रामीणों के घरों में रखा कीमती सामान, अनाज, नकदी के अलावा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। आग की लपटों से ग्रामीण बलविन्दर सिंह की चक्की में लगी मशीनें और सैकड़ों क्विंटल अनाज भी राख हो गया।  
विज्ञापन

आग लगने से घबराए ग्रामीणों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजा मोहम्मद ने इसकी सूचना गोला फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी, पर समय से फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। इसी बीच जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में गांव के अंदर दिन-दहाड़े कच्ची की भट्ठियां धधक रहीं है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक रोमी भी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के भोजन के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची पर तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
...तो कच्ची बनाते समय लगी आग
जिस समय पुलिस जीप पहुंची, उसे देखकर लोगों को गुस्सा भड़क गया। एक ग्रामीण ने कहा-पहले कच्ची बनवाते हैं, अब आग लगने पर तमाशा देखने आए हैं। इसी के साथ कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे जीप के शीशे टूट गए। पहाड़नगर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में गांव में 24 घंटे कच्ची की भट्ठियां धधक रहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कच्ची के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद विधायक रोमी ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
कई परिवार बेघर
पहाड़नगर गांव में आग लगने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। आग से उनके पास तन पर कपड़े के सिवा कुछ नहीं बचा। अब आगे की गृहस्थी कैसे चलेगी इस बात की चिंता उन्हें सता रही है।
एसओ, मैलानी एसएन द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। कुछ ग्रामीण कच्ची बनने के दौरान आग लगने की आशंका जता रहे थे, जिसे सही नहीं कहा जा सकता। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। कच्ची दारू बनाना अवैध है, जिसे नहीं होने दिया जाएगा।

आग से घर जला
अजान।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान निवासी दिलीप कुमार के घर में आग लग गई, जिससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग को बमुश्किल बुझाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल चेतराम राना ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed