फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people angry

पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर शव रख कर लगाया जाम

Tue, 23 Dec 2014 07:22 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 23 Dec 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
people angry
नौरंगपुर में एक फार्मर के यहां काम करने वाले मरौचा निवासी जीतू की मौत के बाद जब उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और नाराज तमाम लोगों ने शव रख कर पलिया-संपूर्णानगर मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने यहां प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। लोगों की मांग थी कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाने में हैं। तब लोग थाने पहुंचे, वहां आरोपियों देखा तो उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने जाम खोल दिया। करीब डेढ़ घंटे के जाम में मार्ग के दोनों ओर वाहनो की लंबी-लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मरौचा निवासी जीतू की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। घरवालों का आरोप था कि वह नौरंगपुर में काम करता था, वहां उसकी पिटाई कर हत्या कर गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मनोहर सिंह और रणजीत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को सुबह करीब दस बजेेे तमाम लोगों ने पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर शव को रखकर जाम लगाया और प्रदर्शन-नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलने पर एसओ राजकुमार यादव समेत तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाने में हैं। बताया गया है कि कुछ लोग फिर थाने आए और इस बात को तस्दीक किया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने जाम खोला। करीब डेढ़ घंटे के जाम में मार्ग के दोनाें ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन

एसओ-पलिया राजकुमार यादव ने बताया कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया था और अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed