फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patchwork of millions in the purchase of wheat

गेहूं खरीद में लाखों का घपला

Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Patchwork of millions in the purchase of wheat
गेंहूं - फोटो : concept photo
किसानों से खरीदे गेहूं का निकाल लिया भुगतान
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ने की जांच

मंडी समिति में लगे आरएफसी के गेहूं खरीद कें्द्र पर किसानों के खरीदे गये गेहूं का लाखों रुपया मार्केटिंग इंस्पेक्टर अर्जुन पाठक ने निकाल लिया। परेशान किसानों की शिकायत पर हुई जांच में 11 लाख रुपयों का घपला सामने आया है। जांच अधिकारी ने दो दिन में किसानों का समस्त भुगतान करने का निर्देश देकर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
मंडी समिति में लगे आरएफसी के गेहूं खरीद कें्द्र पर अग्गर खुर्द के सतविंदर सिंह, जरनैल सिंह, रामनरेश प्रधान, हर्रैया के बल्देव सिंह, वसलीपुर के अवतार सिंह, मंजीत  सिंह सहित दो दर्जन से अधिक किसानों ने गेहूं बेचा। काफी दिनों तक भुगतान न मिलने पर किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ कौशलदेव, जखीमपुर की एसएमआई प्रीति मिश्रा, महेवागंज की गीता कुलश्रेष्ठ ने आकर किसानों के सामने सेंटर इंचार्ज से जानकारी की। सेंटर इंचार्ज ने अपने को घिरा देख स्वीकार किया कि 11 लाख रुपयों का उन्होंने भुगतान निकाल लिया है, जबकि किसानों का कहना है कि 40 से 50 लाख रुपयों का गबन हुआ है।    
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कौशलदेव ने जब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तब सेंटर इंचार्ज ने दो दिन में सभी किसानों का नकद भुगतान कर देने का आश्वासन दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed