{"_id":"58a9a8134f1c1bd257d86f66","slug":"passengers-adjust-the-roadways-depot-commotion-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज डिपो पर हंगामा, मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज डिपो पर हंगामा, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
beaten
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज बस चालकों ने डिपो केे बाहर लगाया जाम
रविवार को रोडवेज डिपो पर सवारियां बैठाने को लेकर अनुबंधित बस चालकों में विवाद हो गया है। मामला बढ़ने पर चालकों में हाथापाई होने लगी, जिससे रोडवेज डिपो पर अफरा तफरी मच गई। इससे नाराज चालकों ने डिपो के सामने जाम लगा दिय। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने जाम खुलवाकर बसों का आवागमन शुरू कराया। पीड़ित चालक की तहरीर पर कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रविवार की दोपहर कैसरबाग जाने के लिए बसें लाइन में लगी थीं। बताते हैं कि इस दौरान बाहरी डिपो की अनुबंधित बस का चालक अपनी बस को आगे खड़ी करके सवारियां भरने लगा, जिसका लाइन में खड़ी बस चालक ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान अन्य चालक परिचालकों ने दोनो के मध्य बीच बचाव किया। वहीं मौका पाकर बाहरी डिपो का चालक बस सहित फरार हो गया, जिससे नाराज चालकों ने डिपो के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने चालकों का समझाकर जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आना जाना शुरू हुआ। पीड़ित चालक बाबू ने कोतवाल को अज्ञात बस चालक पर मारपीट का अरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लखीमपुर डिपो के केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सवारियां बैठाने को लेकर चालकों के बीच मारपीट हुई थी। जिसकी बाबू ने तहरीर भी दी है। डग्गामारी करने वाले चालक को हटाने के लिए बस मालिक को निर्देशित किया जाएगा।
चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर मारपीट हुई थी। एक चालक ने एक अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
दीपक शुक्ला, कोतवाल सदर