फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Park in protected area Trapped

पार्क संरक्षित क्षेत्र में  जाल समेत शिकारी दबोचा 

Tue, 01 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां खीरी। Updated Tue, 01 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 Park in protected area Trapped
शिकार - फोटो : अमर उजाला
बेलरायां वनरेंज के कर्मचारियों ने महदेवा बीट में वन्य जीवों का शिकार करने के लिए जाल लगाते एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान भेज दिया है।  
विज्ञापन

बेलरायां स्थित पार्क रेंजर अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे बेलापरसुआ वन चौकी की टीम पार्क वन क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी। इसी बीच महदेवा बीट में कुछ लोग चीतल मारने वाली जाल लगाते हुए दिखाई पड़े, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम ने घेरा बंदी की। खुद को घिरता देखकर शिकारी भागने लगे। इस पर टीम ने एक शिकारी को दौड़ाकर जाल समेत पकड़ लिया, जबकि अन्य उसके साथी भाग जाने में कामयाब रहे। पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम सतनाम सिंह रघुनगर कोतवाली चंदन चौकी बताया। जिसे वन जीव जंतु अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। फरार शिकारियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed