फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia DCM fired on the city road, several injured

पलिया संपूर्णानगर रोड पर पलटी डीसीएम, कई लोग जख्मी

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो-महंगापुर। Updated Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Palia DCM fired on the city road, several injured
डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
- गंभीर हालत के चलते 14 जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

- रानीनगर से बच्ची का मुंडन कराने जा रहे थे बम्हनपुर

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव रानीनगर कालोनी से निघासन थाना क्षेत्र के बम्हनपुर स्थित काली मंदिर में मुंडन संस्कार करानेेेे लोगों को ले जा रही एक डीसीएम पटा टूट जाने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। हादसा महंगपुुर गुरुद्वारे के पास हुआ और हादसे से चीख पुकार मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से 14 को गंभीर हालात होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
ग्राम रानीनगर कालोनी निवासी संतोष मौर्य की पांच वर्षीय पुत्री आंचल का मुंडन संस्कार बम्हनपुर स्थित काली मंदिर में होना था। इसके लिए रिश्तेदार और पास-पड़ोसी डीसीएम से  बम्हनपुर स्थित किला मंदिर जा रहे थे कि इसी दौरान पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर महंगापुर गुरुद्वारे के सामने डीसीएम का पटा टूट गया और चालक उससे काबू खो बैठा। जिससे डीसीएम सड़क के पास ही पलट गई। इसमें संपूर्णानगर निवासी ड्राइवर 37 वर्षीय छोटू के साथ ही रानीनगर निवासी पांच वर्षीय अर्जुन, 32 वर्षीय किरन, 60 वर्षीय श्यामरती, 25 वर्षीय नेहा, 30 वर्षीय अमरनाथ, 17 वर्षीय राहुल मौर्य, 40 वर्षीय शांति देवी, 60 वर्षीय गंगाजली, 40 वर्षीय निरंजन देवी, 60 वर्षीय कमला देवी, 40 वर्षीय इशरावती, 35 वर्षीय मीरा, 30 वर्षीय चंद्रावती, 70 वर्षीय फुलझरी, 35 वर्षीय कुसुमावती, 50 वर्षीय फूलकली, 30 वर्षीय मालती, 40 वर्षीय, 40 वर्षीय मरजानी देवी, 30 वर्षीय कमलापति मौर्य, 27 वर्षीय बंशीलाल, 31 वर्षीय सुधांशु, 60 वर्षीय स्मृति देवी, 60 वर्षीय सुदर्शन मौर्य, 30 वर्षीय लव मौर्य, 38 वर्षीय अमर, 35 वर्षीय हरेन्द्र मौर्या, 40 वर्षीय रामनरेश, 55 वर्षीय बताशो देवी, 65 वर्षीय तारामुनी आदि करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई लोगों ने उनको इलाज के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से तारामुनी, गंगाजली, शांति देवी, नेहा, अमरनाथ, मालती, श्यामवती, राहुल, मीरा देवी, फूलकली, आशा, किरन, निरंजनी, कमलावती आदि करीब 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


एक साथ इतने जख्मी पहुंचने से सीएचसी में दिखीं अव्यवस्थाएं
हादसे के बाद पहुंचे इतने मरीजों से सीएचसी में भारी अव्यवस्थाएं सामने आ गईं। किसी केे फर्श पर लिटा कर इलाज दिया गया तो कोई कहीं और लिटाया गया। सीएचसी में पहले से ही चिकित्सकों की भारी कमी है। फिलहाल जो भी हो, लेकिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं और लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दिखाई दी पुलिस
इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद यहां पुलिस का कोई भी सिपाही तक नहीं दिखाई दिया। पलिया सीएचसी में भारी भीड़ जमा रही। बताते हैं कि सूचना के बाद भी पलिया थाना या चौकी से कोई भी पुलिस कर्मी यहां काफी देर तक नहीं पहुंचा था। 


समाजसेवियों और राजनीतिक लोगों ने पहुंचकर जाना हाल, बंधाया ढांढस
हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख महेश कुमार राही, युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता, दिल्ली के युवा भाजपा नेता रजनीश सिंह, सुशील सिंह, बसही, रानीनगर प्रधान आदि अलग-अलग समय पर पहुंचे और घायलों हाल लेने के बाद उनको हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed