{"_id":"5a2151e14f1c1b8b688b619a","slug":"outpost-police-15-cases-arrested-in-absconding-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पुलिस ने 15 मामलों में फरार आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पुलिस ने 15 मामलों में फरार आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jailbreak
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
बेलरायां चौकी पुलिस ने 15 मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के इस धड़पकड़ अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
बेलरायां चौकी प्रभारी हरीश गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को भृतिहर नाथ मंदिर के निकट वन विभाग के 15 मामलों में फरार चल रहे आरोपी के मौजूद होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने ग्राम कुशाही निवासी आरोपी अजमत खां पुत्र हसमत खां की घेराबंदी की। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगा, जिस पर सिपाही रवि शंकर, कुलदीप सिंह और मोहित कुमार ने उसे दौड़ाकर दुधवा नेशनल पार्क जंगल रोड पर दबोच लिया। बेलरायां चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने ग्राम कुशाही, तकियापुरवा, भैड़ोरी, भैरमपुर के कई घरों में छापेमारी की। वन माफिया के घरों में न मिलने से टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पुलिस और वन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।