फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Organically the two cases

बवाल के बाद दो मामले दर्ज

Fri, 03 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Organically the two cases
बवाल - फोटो : अमर उजाला
पहला भीड़ को भड़काने और दूसरे में गोलीकांड का आरोप
विज्ञापन

वायरल वीडियो मामले में पहले ही जेल में हैं दो आरोपी, तीसरे की तलाश में दबिशें

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शहर में बवाल और कर्फ्यू लगा दिया गया था। बृहस्पतिवार रात में दो मामले दर्ज किए गए। पहला मामला शहर के शोरूम पर तोड़फोड़ करने और भीड़ को भड़काने का, जबकि दूसरा गोलीकांड का दर्ज हुआ। देर रात भीड़ को भड़काने वालों की तलाश शुरू हुई, जिसमें भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन को अरेस्ट कर लिया गया। वहीं गोलीकांड के मामले में शोरूम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का शांति भंग करने के आरोप में चालान भेजा है।
बुधवार को शहर के मोहल्ला थरबरनगंज स्थित शोरूम पर तोड़फोड़ होने और फायरिंग में दो लोगों के घायल होने पर माहौल बिगड़ गया। पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद छापामारी कर भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया। उधर लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अमित कुमार मिश्रा की ओर से शोरूम के मालिक नसीम को नामजद कर सात-आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शो रूम मालिक नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह दो मार्च को लखीमपुर खीरी के राजापुर निवासी रवि विश्वकर्मा और वलदेवनगर निवासी सचिन गुप्ता के साथ रात करीब नौ बजे रेमंड शो रूम के सामने से निकल रहे थे। वहां पहले मौजूद रेमंड शोरूम मालिक नसीम अपने सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ खड़े थे। आरोप है कि नसीम के हाथ में रिवाल्वर था अन्य लोगों के हाथों में लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने उन्हें देखते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उन लोगों ने विरोध किया तो आरोपी नसीम ने रवि और सचिन को गोली मार दी, जबकि उसे सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर शोरूम मालिक नसीम और सात-आठ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 504 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में 
शुक्रवार को भी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी रहीं। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल को लेकर दो मामले दर्ज किए गए है। दोनों मामलों में भाजपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 151 में चालान किया गया है। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी। 
-मनोज कुमार झा, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed