{"_id":"592594f84f1c1bc643535de0","slug":"only-night-in-astrology-theft-of-millions-from-four-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछनियां में एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अछनियां में एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम।
Updated Wed, 24 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव पुलिस की लापरवाही बेखौफ हुए अपराधी
अपराधों की संख्या घटाने को एक ही एफआईआर में दर्ज किए चारों मामले
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अछनियां में चोरों ने मंगलवार की रात को चार घरों को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख की नकदी समेत कीमती सामान उड़ा दिया। गृहस्वामियों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने अपराध संख्या कम करने की नीयत से चारों घटनाओं को एक ही एफआईआर में दर्ज कर लिया है।
अछनियां गांव में सबसे पहले चोरों ने अखलाख खां के घर को निशाना बनाते हुए दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का कुंडा खोलकर सोने का हार, मांगटीका, चेन, मंगलसूत्र, पायल सहित 20 हजार की नकदी पार कर दी। इस दौरान परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। दो बजे रात को अखलाख जब नीचे उतरे, तो देखा घर के कमरे खुले थे। कमरे के अंदर का हाल देखकर माजरा समझते देर नहीं लगी।
इसके बाद चोरों ने एजाज अहमद के घर को निशाना बनाया और कोल्हू लाने के लिए रखी डेढ़ लाख की नकदी, दो लाख कीमत के जेवर और 12 बोर बंदूक की 22 कारतूस उड़ा ले गए। परिवार वाले छत पर सोते रह गए।
विज्ञापन
इसके बाद बेखौफ चोरों ने वसीम के घर को निशाना बनाया, वसीम घर के बाहर सो रहे थे। पीछे की दीवार फांदकर चोर घर के अंदर घुसे। यहां से चोरों ने एलसीडी, पायल, कपड़ा सहित दो हजार की नकदी पार कर दी।
इसके बाद चोर परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे खलील खां के घर में घुस गए। यहां से सोने की अगूंठी, झाला, हार, कुंडल, कंगन, पायल सहित तीन हजार रुपये पार कर दिए। खलील को रात करीब तीन बजे घर में कुछ आहट होते लगी तो वह घर के अंदर घुसने लगा। उसे आता देख चोरों ने एक फायर किया और भाग निकले।
चारों पीड़ित गृहस्वामियों ने नीमगांव पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने खेल करते हुए एक ही एफआईआर में चारों घटनाओं को दर्ज कर लिया। एसओ नीमगांव डीके सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
पुलिस को छका रहे है सक्रिय चोर
क्षेत्रवासियो का आरोप है कि तैनाती के बाद से एसओ डीके सिंह ज्यादातर छट्टी पर रहते हैं। गश्त मात्र दिखावा साबित हो रही है। पिछले एक महीने में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं हो चुकी है, जिनमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की या फिर खुलासा नहीं कर सकी है। 28 अप्रैल को मुड़िया गांव में तीन घरों में चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 29 अप्रैल को जम्हौरा गांव में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। 30 अप्रैल को कोटवा गांव में तीन घरों में चोरी हुई थी। पांच मई को अछनियां गांव निवासी गुड्डन खां के घर चोरी हुई थी।