{"_id":"58a9a4474f1c1bd257d86f63","slug":"on-private-car-operators-kotwal-was-rung","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राइवेट कार संचालकों पर चला कोतवाल का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट कार संचालकों पर चला कोतवाल का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कड़ा रूख
- फोटो : अमर उजाला
बिना टैक्सी परमिट चल रहीं 11 गाड़ियां पकड़ी, सीज
लंबे अर्से से राजकीय इंटर कॉलेज के निकट टैक्सी स्टेंड के पास खड़ी होने वाले प्राइवेट लग्जरी कार संचालकों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। पुलिस ने बिना परमिट टैक्सी में चलाई जा रहीं करीब 11 कारों को सीज कर कब्जे में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कार संचालकों में हड़कंप मच गया।
शहर के टैक्सी स्टेंड के पास से बिना टैक्सी परमिट के लग्जरी कारों द्वारा सीतापुर, लखनऊ, दिल्ली आदि स्थानों के लिए लग्जरी कारों को संचालित करने का धंधा कई सालों से फल-फूल रहा है। सड़क तक खड़ी होने वाली इन कारों से अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल रविवार की दोपहर टीएसआई ओमप्रकाश रजक के साथ टैक्सी स्टैंड पहुंचे और कार्रवाई करते हुए 11 लग्जरी कारों को कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कई चालक तो कारों को लेकर मौके से ही भाग निकले। सदर कोतवाल ने बताया कि पकड़ी गईं सभी कारों को सीज कर दिया गया है।