{"_id":"b75d40c82f60447bd01209ac17cd3643","slug":"on-indo-nepal-border-ssb-s-haialrt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी का हाईअलर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी का हाईअलर्ट
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Jan 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगरा दौरे को लेकर एसएसबी ने 120 किलोमीटर की इंडो-नेपाल सीमा पर 23 से लेकर 27 जनवरी तक हाईअलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र्र बलोदी सीमा पर स्थित बीओपी चौकियों पर रहकर आतंकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। एसएसबी की खुफिया टीम भी सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय कर दी गई हैं। डीआईजी के मुताबिक तृतीय वाहिनी, 58वीं वाहिनी गिरिजापुरी, सातवीं वाहिनी और 59वीं वाहिनी नानपारा, आठवीं वाहिनी भिन्गा के सेनानायक और सभी क्षेत्रक संगठनों को अलर्ट जारी करने के साथ ही चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। एसएसबी ने सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो फौरन एसएसबी को सूचित करें। डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आगरा दौरा 27 जनवरी को है। इसके मद्देनजर सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग कर तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा, बसही आदि बार्डर इलाके में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दी गई है। खुली सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और एसएसबी के जवान जंगली व खुफिया रास्तों पर भी नजर रखे हुए हैं। दुधवा नेशनल पार्क से होकर तमाम रास्ते नेपाल सीमा तक जाते हैं इन्हीं रास्तों पर एसएसबी नजर रखे हुए है। एसएसबी मुख्यालय गदनिया से सीमा पर स्थित चौकियों को हाई अलर्ट के तहत कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। महंगापुर संवाददाता के मुताबिक सीमा पर मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है जो गश्त करेगी।