फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old-step death under Dunlop

डनलप के नीचे दबकर अधेड़ की मौत

Fri, 24 Mar 2017 10:37 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के रमनगरा गांव में डनलप के नीचे दबकर एक 48 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रमनगरा निवासी एक किसान शुक्रवार सुबह खेत से डनलप में गन्ना लाद कर चीनी मिल जा रहा था। इस बीच गांव का ही 48 वर्षीय रामकुमार अचानक डनलप के नीचे आ गया। बताते है किसान जब तक बैलगाड़ी को काबू करता अधेड़ रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कुछ लोग सुलह समझौता का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed