फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Not so much the car was killed after looting

... कहीं कार लूटने के बाद तो नहीं की गई थी हत्या

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
फरधान क्षेत्र की नहर मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

प्रीतीनगर (लखनऊ) का था कार चालक अनुज पांडेय 
लग्जरी कार का भी कोई नहीं लगा सुराग

थाना फरधान क्षेत्र की कोढिया नहर से गुरुवार को बरामद हुआ शव थाना मडियांव (लखनऊ) की प्रीतीनगर कॉलोनी निवासी अनुज कुमार पांडेय का था। वह एक ट्रैवल्स कंपनी में चालक था। शव की शिनाख्त उसके चाचा ने की है। तीन दिन पहले सीतापुर में एक दोस्त के चाचा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात बताई और दोस्तों के साथ सीतापुर जाने की बात कहकर लग्जरी कार लेकर निकला था। कार भी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर कार लूट ली और शव को नहर में फेंक दिया होगा। 

बतादें कि फरधान पुलिस ने कोढिया नहर से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। उसके दाहिने हाथ पर अनुज कुमार पांडेय लिखा था। शव की शिनाख्त मृतक के चाचा सोनेलाल पांडेय ने अनुज कुमार पांडेय के रूप में की। उन्होंने बताया अनुज जानकीपुरम निवासी रमेश कुमार पांडेय की ट्रैवल्स एजेंसी पर चालक था। ट्रैवल्स मालिक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे अनुज लग्जरी कार लेकर लखनऊ से निकला था। उसने बताया कि दोस्त के  चाचा सीतापुर में सड़क हादसे में घायल हो गए हैं, जिन्हें देखने दोस्तों के साथ सीतापुर जा रहा हूं उसने शाम पांच बजे तक वापस आने की बात कही थी, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। उसके और दोस्तों के मोबाइल पर कॉल की गई तो उनके स्विच ऑफ मिले। जिस पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को फरधान क्षेत्र की नहर में शव मिलने की जानकारी पर वह पहुंचे तो शव अनुज का था। उन्होंने बताया कि थाना जानकीपुरम पर अपहरण की रिपोर्ट दूसरे दिन दर्ज करा दी गई थी। अब तक कार का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने दोस्तों पर ही आशंका जताई है कि कार लूटने के बाद चालक की हत्या की गई और शव को नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed