फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine days later, the police arrived, the wife burned

नौ दिन बाद पहुंचा थाने, कहा पत्नी ने जला दिया

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nine days later, the police arrived, the wife burned
fire - फोटो : amar ujala
झुलसे व्यक्ति ने पत्नी पर जलाकर मारने का आरोप लगाया 
विज्ञापन

पत्नी घर से गायब, रिपोर्ट दर्ज 

रविवार को झुलसा ग्रामीण कंबल ओढ़कर अपने दो बच्चों के साथ धौरहरा कोतवाली पहुंचा और पत्नी पर आरोप लगाया कि 18 नवंबर की रात सोते समय उसे जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

मामला धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। झुलसे ग्रामीण के मुताबिक उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध है। 18 नवंबर की दोपहर वह खेत गया था। जब वह दोपहर बाद घर वापस पहुंचा, तो उसने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर उसने पत्नी को डांटा-फटकारा। रात को वह अलग कमरे में सो गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे पत्नी ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वह कुछ समझ पाता, तब तक आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। चीखपुकार सुनकर उसके पिता और पड़ोसियों ने उसे बमुश्किल बचाकर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जब उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ, तो वह रविवार को अपने दो बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि ग्रामीण काफी झुलसा हुआ है। तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला घर से फरार है। साक्ष्य जुटाकर आरोपी महिला की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed