फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Newly married woman accused of kidnapping

नवविवाहिता के अपहरण का आरोप

Sun, 31 Jan 2016 10:37 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 31 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman accused of kidnapping
यहां एक नवविवाहिता के अपहरण का आरोप लगाया गया है। उधर, एसओ का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है, विवाहिता घर से सभी जेवर पहन कर गई थी।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुरा निवासी शान मोहम्मद की पत्नी बातुन्निशां अपनी बहू महनाज के साथ गन्ने के खेत में शौच को गई थी। उसका आरोप है कि लौटते समय रात करीब नौ बजे निघासन-प्रीतमपुरा मार्ग पर दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने महनाज को ले जाने की कोशिश की। विरोध किया तो धमका दिया और महनाज को बाइक पर बैठा कर ले गए। वह चिल्लाते हुए गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन बाइक सवार कहीं नहीं मिले। महनाज के पति मुलाजिम ने थाने पर सूचना दी तो एसओ अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शान मोहम्मद ने बताया कि महनाज की यह दूसरी शादी है। करीब सवा साल पहले उसकी शादी गोला के पना गांव में हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही तलाक हो गया। करीब छह महीने पहले मुलाजिम ने उससे शादी की। घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मुलाजिम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अमर सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed