{"_id":"be1c7abfde6a9f9b2c839cb9db39212f","slug":"murder-plot-accused-of-plotting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की साजिश रचने का आरोप
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र संपूर्णानगर के एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर अपने ही भतीजों पर जमीन हड़पने के लिए उसकी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र संपूर्णानगर के ग्राम बसही निवासी रामबरन ने बताया है कि उसकी कृषि योग्य भूमि और मकान है। उसके भतीजों की उस पर नीयत खराब है। वे लोग उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे प्रताड़ित कर गांव से भगा देने की साजिश रचते हैं। विपक्षी लोग उसे मारने के लिए गाड़ा बंदी करते हैं। उन लोगों से बचने के लिए वह खेतों, बागों और मंदिर में रात गुजारने को विवश है। विपक्षी लोगों ने उसकी जमीन जबरदस्ती जोत रखी है। रामबरन ने बताया कि उन लोगों ने दो दिन पूर्व लाठी-डंडों से मारा पीटा और सादे कागज पर उससे हस्ताक्षर करा लिए वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया है। रामबरन ने बताया है कि एसडीएम के आदेश के बावजदू भी संपूर्णानगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सपूंर्णानगर एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।