{"_id":"9c3508f989086212a45fe47cd2a2215c","slug":"munna-massacres-two-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्ना हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन का बैनामा कराकर 2.40 लाख की नगदी हड़पने को लेकर हुए मुन्ना हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक आरोपी के घर से मृतक के कपड़े बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बता दें कि फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी 30 वर्षीय मुन्ना का खून से लथपथ शव छाउछ गांव के पास नहर के किनारे मिला था। मुन्ना की ईंटों से कुचलकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को फेंक दिया था। एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि मुन्ना की हत्या में उसके भाई नसीम ने रामापुर रोलिया गांव के दीपू, छाउछ निवासी रामू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की रात एसआई धर्मदास सिद्धार्थ, एसआई खुशीराम कई पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इस बीच दो आरोपी दीपू और रामू पंडित कहीं भागने की फिराक में छाउछ चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद रामू पंडित के घर से मृतक मुन्ना के कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक छह जनवरी को मुन्ना जमीन बिक्री का पैसा लेने के लिए आया था। आठ जनवरी को सभी घर पर बैठकर गांजा पी रहे थे, तभी मुन्ना को शौच लगी और वह नहर की ओर चला गया। इसी बीच पीछे से गए आरोपियों ने ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया।
विज्ञापन