फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother in jail accused of dowry deaths

दहेज हत्या में आरोपी सास को जेल भेजा

Wed, 11 Feb 2015 09:44 PM IST
ममरी
ममरी Updated Wed, 11 Feb 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mother in jail accused of dowry deaths
हैदराबाद थाना पुलिस ने अल्लीपुर गांव में हुई दहेज हत्या के मामले में नामजद एक और आरोपी मृतका की सास कृपना देवी को गिरफ्तार कर उसका महिला पुलिस आरक्षी उमा सिंह की अभिरक्षा में चालान भेजा है। अब इस मामले में जेल जाने वालों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को ग्राम अल्लीपुर में विवाहिता शिवानी की आग से जलकर जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता जितेंद्र पांडे निवासी ग्राम भावना थाना जहानाबाद पीलीभीत ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर पति संदीप तिवारी, ससुर इंद्रपाल तिवारी, सास कृपना देवी, ननद बेबी उर्फ बिट्टा, देवर अनूप तिवारी निवासी अल्लीपुर और चचिया ससुर कुलदीप, सुरेंद्र कुमार निवासी अहमदनगर के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट हैदराबाद थाना में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बताया कि केस की विवेचना कर रहे सीओ मोहम्मदी के निर्देश पर आरोपी पति संदीप को पहले ही जेल भेजा गया था। दूसरे आरोपी सास को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी विवेचक का निर्देश मिलने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed