{"_id":"5741f6fb4f1c1b1d16690c2c","slug":"mobile-theft-accused-the-commotion-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के आरोपी ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी के आरोपी ने अस्पताल में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कई दिनों से लगातार तीमारदारों के मोबाइल हो रहे चोरी
- चोरी की बढ़ रही घटनाओं से परेशान हैं तीमारदार
जिला अस्पताल में एक मरीज के तीमारदार का मोबाइल चोरी करते समय रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी को जब लोगों ने होमगार्डों को सौंपने का प्रयास किया तो वह हंगामा करने लगा। होमगार्डों ने बमुश्किल उसे काबू कर शहर कोतवाली पहुंचाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
रविवार को गांव सैदापुर निवासी कृष्णा देवी अपने पुत्र का जिला अस्पताल में इलाज करा रही हैं। रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक ने उनका मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच कृष्णा देवी की उस पर नजर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड दीपक कुमार को सौंप दिया। होमगार्डों ने जब उसे पकड़कर बिठाने का प्रयास किया तो उसने खुद को बेकसूर बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। होमगार्ड ने लोगों के सहयोग से बमुश्किल उसे कब्जे में किया और रिक्शे से सदर कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें जिला अस्पताल में तीमारदारों के कई दिनों से लगातार मोबाइल चोरी हो रहे हैं। शनिवार को थाना निघासन के गांव बल्लीपुर निवासी अशोक कुमार का भी मोबाइल कोई चुरा ले गया था।