{"_id":"ed41ea938d3526c526c0abab1840a8ab","slug":"mjgin-theft-scandal-charged-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझगईं चोरी कांड के आरोपी का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझगईं चोरी कांड के आरोपी का चालान
पलियाकलां
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह में मझगईं चौकी से सटे कस्बे में एक घर से हुई लाखों की चोरी के खुलासे का दावा कर पुलिस ने एक युवक का चालान भेजा है। पुलिस के मुताबिक चोरी गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने माल खरीदने वाले कई लोगों को पकड़ा और फिर छोड़ दिया।
मझगईं निवासी कमलेश गुप्ता 20 दिसंबर को अलीगंज में अपनी रिस्तेदारी में गए थे। 23 दिसंबर को वह जब लौटे तो उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी और जेवरात समेत करीब पांच लाख की चोरी चुकी थी। पुलिस ने मामले में करीब डेढ़ माह बाद एक व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन, दो अंगूठी, पायलें, कान के टप्स, बिछिया, चांदी के चार सिक्के और दो हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक का नाम सज्जू खां निवासी छब्बापुरवा बताया है। रविवार को उसका चालान भेज दिया गया।