{"_id":"4cbe3b3c1bf4bcd65bab086528296b09","slug":"mjgin-hit-the-post-in-charge-of-the-recovery-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझगईं चौकी प्रभारी पर लगा वसूली का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझगईं चौकी प्रभारी पर लगा वसूली का आरोप
पलियाकलां।
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
इलाके की मझगईं पुलिस चौकी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। किशोरी के अगवा करने के एक मामले में निर्दोष माने जा चुके आरोपी से मझगईं चौकी प्रभारी पर वसूली करने का आरोप लगे है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है
लोकनपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को अगवा करने का आरोप ग्राम नयापुरवा निवासी कुछ लोगों पर करीब डेढ़ माह पूर्व लगाया था। इसमें पुलिस ने अन्नी, बुलाकी आदि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुलाकी पर किशोरी के घरवालों ने सिर्फ शक ही जाहिर किया था और इसमें वह निर्दोष मिला था और लड़की पक्ष ने भी माना था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज से संपर्क किया और कहा कि उसके नाम को हटा दिया जाए आरोप है कि पुलिस ने इसके लिए रुपयों की मांग की। इस मामले में अब तक न तो किशोरी का ही पता चल सका है और न ही अन्य आरोपी पकड़े गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि इसमें एक स्थानीय सपा नेता शामिल है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने रुपये मांगने की वीडियो भी बनाई है जो जरूरत पड़ने पर एसपी के समक्ष पेश की जाएगी। इस बाबत चौकी इंचार्ज ऋषिदेव कुमार ने कहा है कि विवेचना चल रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। रुपये मांगने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।