फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing person Body found in canal

लापता व्यक्ति का नहर में शव मिला

Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
निघासन/ ढखेरवा
निघासन/ ढखेरवा Updated Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता गांव शाहपुर के एक व्यक्ति का शव शारदा नहर में उतराता पाया गया। शुक्रवार को वह जानवरों के लिए नहर के पास स्थित खेत में चारा लेने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम पीके सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को शारदा नहर के किनारे स्थित खेत में चारा लेने गया था। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह राजेंद्र की पत्नी रामगुनी थाने में शिकायत लेकर आई थी। इसी बीच रामगुनी को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि नहर में राजेंद्र का शव उतराता देखा गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीके सिंह और पुलिस बल ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसडीएम पीके सिंह ने बताया कि वह नहर में शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed