{"_id":"29e4c26989a1389b04ed34a77b49923e","slug":"missing-a-week-man-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला
मोहम्मदी
Updated Thu, 19 Mar 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसमासी में एक हफ्ते से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव के ही पास एक बाग में बरामद हुआ। युवक की जीभ निकली थी और चेहरा जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका पुत्र अक्षय कुमार (20) हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था। होली के मौके पर वह घर आया था। बताते हैं 13 मार्च को अक्षय घर से गांव में टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात जब नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। 15 मार्च को घरवालों ने मोहम्मदी कोतवाली पुलिस को इस बाबत तहरीर दी। बृहस्पतिवार की दोपहर लोगों ने गांव के ही शब्बीर की बाग में उसका शव देखा। सूचना पर सीओ एसी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह, एसएसआई राम सिंह पवार घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। सीओ के मुताबिक अक्षय के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी जीभ बाहर निकली है। इससे अनुमान है कि गला दबाकर अक्षय की हत्या की गई है। शव मिलने के बाद अक्षय के पिता ने गांव निवासी अर्जुन पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसआई राम सिंह पवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
शव देखने के बाद आरोपी फरार
पुलिस के मुताबिक जिस समय शव मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हुई थी, उस समय भीड़ में आरोपी अर्जुन भी शामिल था। लेकिन जब मृतक के पिता के आरोप पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह गांव से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।