{"_id":"572a3c064f1c1bd6795cd7fd","slug":"miscreants-in-broad-daylight-clerk-robbed-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बदमाशों ने लिपिक से लाखों लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े बदमाशों ने लिपिक से लाखों लूटे
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वसूली की रकम लेकर बैंक जा रहे थे
तमंचा दिखाकर बाइक की डिग्गी से रकम लूट ले गए बदमाश
समिति की वसूली का दो लाख 91 हजार रुपया डिग्गी में रखकर अलीगंज बैंक जा रहे आंकिक को बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े रास्ते में तमंचा दिखाकर लूट लिया है। पुलिस ने सूचना पाकर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कंचनपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के आंकिक दीनदयाल वर्मा समिति का दो लाख 91,510 रुपये भरा झोला बाइक की डिग्गी में रखकर अलीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक में जमा करने जा रहे थे। कंचनपुर से अलीगंज जाते समय रास्ते में जब वह मुस्तफाबाद और पचतौर के बीच पहुंचे तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर उन्हें रोक लिया और डिग्गी में रखी नकदी लूट कर कंचनपुर की तरफ तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
बताते हैं कि बदमाश दोपहर 2:45 बजे समिति पर खाद लेने के बहाने रेकी करने के लिए भी गए थे। आंकिक ने इसकी सूचना समिति के एमडी ध्रुव कुमार और सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस को भी दी। सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, कोतवाल एसएन द्विवेदी, अलीगंज चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट और क्षेत्रीय एसआई शैलेंद्र सिंह, संजीव दुबे सहित तमाम पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
समिति के कैशियर से लूट की सूचना पर पुलिस बल ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। - एसएन द्विवेदी, कोतवाल, गोला-खीरी