फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Misbehavior of teenager who was poisoned

शौच करने गई किशोरी से दुराचार               

Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो              निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो              निघासन। Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior of teenager who was poisoned
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का कराया मेडिकल परीक्षण       
विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शौच करने गई एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।      

गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर खेतों की ओर शौच करने गई थी। वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे पंकज ने पुत्री को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने घर आकर घटना बताई। इस पर घर वाले शनिवार की दोपहर पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार की ही देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार को महिला सिपाही के साथ पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पीड़िता की मां ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 11 बजे आरोपी युवक उसके घर में घुस आया था और उसके पड़ोस में दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी पुत्री के साथ दुराचार का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था। अगले दिन उन्होंने इसकी जानकारी गांव के संभ्रांत व्यक्तियों को दी थी, जिस पर संभ्रांति लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर युवक से माफी आदि मंगवाकर मामला शांत करा दिया गया था। कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ दुराचार, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।  आरोपी को शीघ्र पकड़कर चालान भेजा जाएगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed