फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mirjaganj booth organically The arrested

मिर्जागंज बूथ पर बवाल करने वाले गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 11:26 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 30 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mirjaganj booth organically The arrested
मिर्जागंज बूथ पर मतदान के दौरान चाकूबाजी कर बवाल करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ डीके यादव ने बताया कि गांव मिर्जागंज के पोलिंग बूथ 44 संख्या पर इसी गांव के प्रधान पति मुश्ताक अली बीते बृहस्पतिवार को मतदान करने गए थे। वहां पर पीठासीन अधिकारी मुश्ताक के स्याही लगाने लगे। स्याही लगाने का विरोध मुश्ताक ने किया लेकिन उन्होंने जबरन स्याही लगा दी।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के एजेंट बने आरिफ बेग ने मामले की जानकारी करनी चाही। इस पर वह नाराज हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप  है कि मुश्ताक ने चाकू निकालकर आरिफ और जमील को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए प्रधानपति मुश्ताक, उनके पुत्र इरफान, भाई इकराम और दूसरे पक्ष के आरिफ,  तारिक और जमील को गिरफ्तार कर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान भेजा है। झंडी  चौकी इंचार्ज महेंद्र  सिंह ने बताया कि शेष दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed