{"_id":"e8fbe2ce2f19311514530ae6fd9ce246","slug":"millions-of-ssb-caught-by-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ा लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने पकड़ा लाखों का माल
चंदनचौकी/गौरीफंटा/महंगापुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल तीसरी और 39वीं वाहिनी ने अलग-अलग कार्रवाई में लाखों का तस्करी का सामान बरामद किया।
पचपेड़ा एसएसबी के एएसआई स्वांग दोरजे, मुख्य आरक्षी बाल किशन, सुनैन बसु, सुबोध कुमार, रजनीकांत ,मदनमोहन आदि के साथ पिलर संख्या 146 के नजदीक गश्त कर रहे थे तभी वहां से साइकिलों पर खाद लादकर आते हुए कुछ लोग दिखाई पड़े।
जिन्हें रोकने और ललकारने पर तस्कर खाद छोड़कर भागने लगे। जिसमें जवानों ने हरिकिशोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। युवक को माल सहित पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
उधर 39वीं वाहिनी एसएसओ नें सोनहा में 18 बोरी खाद, 50 लीटर डीजल, 6 साइकिल, सूढ़ा में 20 बोरी खाद, एक बोरी चीनी, 70 लीटर डीजल, 32 लीटर सरसों का तेल, 8 साइकिल बरामद की हैं। इसके अलावा बनकटी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बाइक, सौ बोरी खाद समेत करीब आठ लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया गया है। एसएसबी ने बनकटी में 5 लोगों को पकड़ा है।