फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of goods carried out by six houses including school

स्कूल समेत छह घरों से उड़ाया लाखों का माल

Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Millions of goods carried out by six houses including school
स्कूल समेत छह घरों से उड़ाया लाखों का माल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खमरिया की पुरानी बस्ती में चोरों ने की वारदात 
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

 पुलिस चौकी खमरिया के गांव पुरानी बस्ती में बृहस्पतिवार की रात चोरों एक नहीं छह वारदातें कर डालीं। चोरों ने एक ही रात एक स्कूल और पांच घरों को अपना निशाना बना डाला और नगदी-जेवर समेत करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। एक ही रात हुई सीरियल चोरी की वारदातों से गांव में चोरों की दहशत है। इस घटना के बाद से पुलिस की रात गश्त पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

पहली वारदात बीबीएलसी इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक देवेंद्र शरण शुक्ल के घर हुई। पीछे की दीवार से छत पर चढ़कर पहुंचे चोरों ने दूसरी मंजिल के कमरों की कुंडी तोड़ दी। कमरे में रखा सामान निकालने लगे। खटपट की आवाज होने पर रात करीब ढाई बजे उनके बड़े लड़के अतुल की पत्नी जागी। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचाया। शोर होने पर चोर गैस सिलेंडर, कंबल, पंखा, स्टेबलाइजर लेकर भाग निकले। दूसरी वारदात यहीं से कुछ दूर प्राथमिक विद्यालय के पूर्व अध्यापक गोपाल मिश्रा के घर पर हुई। चैनल के ताले तोड़कर चोर घर में घुस गए। कमरों में सो रहे घर वालों को बाहर से बंद कर दिया। चोर बाहर रखे बड़े बक्से से फूल के दो डेग, दो बटुया, सात थाली, दो चमचा, दो लोटा और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे जब उनका पुत्र घनश्याम उठा तो किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर आया। चैनल खुला देख उसके होश उड़ गए और उसने घर वालों को घटना की जानकारी दी। तीसरी वारदात पड़ोस में विजय कुमार की दुकान में हुई। चोरों ने खोखे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे दो सौ रुपए, तराजू समेत एक हजार रुपये का फुटकर सामान बटोर ले गए। चौथी वारदात शिवकुमारी के घर हुई। वह अपने मायके फसल का बंटवारा कराने धौरहरा गईं थी। उनके मकान में ताला बंद था। ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े, राशन सहित घर का सारा सामान बटोर ले गये। पांचवीं वारदात पड़ोस में नौरंग मिश्रा के घर की पीछे गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें तीन हजार की कीमत के कपड़े रखे थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के गांव परेवा स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाया और छत पर लगी सोलर प्लेट खोल ले गए। इससे पूर्व भी चोर इस विद्यालय में करीब एक सप्ताह पहले किचन से राशन एक छात्र का बैग उठा ले जा चुके हैं। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की तहरीर मिली है। पुलिस ने मौका भी देख लिया है, लेकिन जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed