{"_id":"e474bb46d5407a8c55a0fa253c56b85a","slug":"mid-shot-dead-brother-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की गोली मारकर हत्या, भाई पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की गोली मारकर हत्या, भाई पर रिपोर्ट
सिकंद्राबाद
Updated Mon, 11 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम अमेठी के मजरा रामपुर निवासी बेद प्रकाश वर्मा का शव सोमवार को पड़ोस के गांव थनियनपुरवा के नाले के पास मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले ग्राम प्रधान के साथ मौैके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
50 वर्षीय बेद प्रकाश वर्मा उर्फ डॉक्टर बेद रविवार सुबह 10 बजे गोला जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वह रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह थनियनपुरवा गांव के निकट नाले के किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर परिवार वाले प्रधान अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब के साथ मौैके पर पहुंचे।
शव की शिनाख्त होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव, चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद सत्यप्रकाश यादव, एसआई एएल सरोज, नंदलाल राम समेत फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा औैर मामले की छानबीन की। मौके पर ही मृतक की बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी जुटाई। मृतक के पुत्र विक्रम ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मृतक के सगे भाई जगदीश वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर पर हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों के अलावा कई बिंदुओं पर घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्र्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।
रिश्तेदारों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटनास्थल पर पुलिस से बातचीत के दौरान मृतक के रिश्तेदारों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, क्योंकि घटना में एक भाई पर ही भाई की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
घटनास्थल पर नहीं मिला मृतक का मोबाइल
मृतक बेद प्रकाश वर्मा के पास मोबाइल भी था, लेकिन मौैके से बरामद नहीं हुआ। मोबाइल रविवार की रात से ही स्विच ऑफ जा रहा हैै। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी खोजा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में जुट गई है।
यह बताया विवाद का कारण
मृतक के पुत्र विक्रम और पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया है कि बेद प्रकाश की मां ने पुश्तैनी जमीन आरोपी जगदीश को न देकर विक्रम और उसकी पत्नी के नाम कर दी थी। इससे आरोपी जगदीश रंजिश मानता था।