फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marshall and seven injured in bus collision

मार्शल और बस की टक्कर में सात घायल

Wed, 22 Apr 2015 07:47 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Wed, 22 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर मंगलवार की रात लुधौनी गांव के पास मार्शल और बस में टक्कर हो गई, जिसमें तिलक चढ़ाने जा रहे सात लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को सीएचसी भेजा गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उमरिया गांव से कुछ लोग तिलक चढ़ाने के लिए मार्शल से धौरहरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में लुधौनी गांव के पास सामने से आ रही बस से मार्शल की टक्कर हो गई, जिसमें मार्शल सवार सियाराम और रामस्वरूप निवासी नौधन पटना, नवलकिशोर निवासी गुलरीपुरवा, मुकेश निवासी कालिकापुर, छत्रपाल और जगरोशन निवासी भुलभुलिया फूलबेहड़ और उमरिया निवासी सरोज घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर एसओ ईसानगर समेत खमरिया चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed