फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married to death in suspicious

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी कादिम अली ने करीब 18 साल पहले अपनी पुत्री रोशनजहां की शादी बोझिया निवासी रशीद के साथ की थी। सोमवार को रोशनजहां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति रशीद ने उसकी मौत का कारण करंट लगना बताया है, जबकि रोशनजहां के पिता कादिम अली का आरोप है कि गांव की एक महिला से संबंधों के चलते रशीद ने उसकी हत्या कर दी है। आरोप है कि रशीद आए दिन उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मायके और ससुराल पक्ष में शव पर दावेदारी को लेकर मारपीट भी हो गई। मृतका के पिता कादिम अली का आरोप है कि शव लाते समय बसढ़िया चौराहे पर घात लगाए बैठे रशीद और उसके साथियों ने मारपीट की और उनसे सात हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस हस्तक्षेप के बाद शव पिता को सौंपा गया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed