{"_id":"57c471294f1c1bc3602cb565","slug":"married-rope-was-found-hanging-dead-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी में झूलता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी में झूलता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/रजागंज।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ससुर ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव बैकुंठा में रविवार की देर सायं नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला है। पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मैलानी क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी विद्यासागर ने कोतवाली में दामाद के विरुद्घ दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट में कहा है कि उसने पुत्री किरन देवी (23) का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव बैकुंठा निवासी हेमराज के पुत्र अनुज कुमार के साथ छह माह पूर्व किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद अनुज कुमार दहेज कम होने का ताना देकर पुत्री को प्रताड़ित किया करता था, जिसकी शिकायत किरन ने कई बार मायके आने पर की थी, किंतु वह हर बार पुुत्री को समझा बुझाकर ससुराल भेज देते थे। 28 अगस्त की देर शाम संदिग्ध हालात में उनकी पुत्री का शव ससुराल में कमरे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला है। मृतका के पिता ने दामाद अनुज के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।