फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marital status, serious in suspicious circumstances

संदिग्ध हालातों में विवाहिता जली, गंभीर      

Wed, 19 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो    गोला गोकर्णनाथ।  Updated Wed, 19 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Marital status, serious in suspicious circumstances
आग - फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया जलाने का आरोप   
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा में एक विवाहिता संदिग्ध हालातों में जल गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर पुत्री को जलाने का आरोप लगाया है।      

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुड़वारा निवासी शकील ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री सादरीन का निकाह गांव के ही रफुल्ला के पुत्र अतीक के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व किया था। लेकिन पुत्री के ससुराल वाले बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह लोग उसकी पुत्री को मारते-पीटते और खाना- कपड़े भी नहीं देते थे। उनकी बेटी ने महिला थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिस मामले में समझौता लखीमपुर में हुआ था। कुछ समय बाद ससुराल वाले दोबारा उसे मारने-पीटने लगे। आरोप है कि 17 जुलाई की रात 11 बजे उनकी पुत्री के पति अतीक, जेठ शकील, देवर अकील, आजिम, सीबू, नदीम, ननद रिजवाना, सोनी, फरजाना, सास लैकिया, ससुर रफुल्ला सहित ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसकी पुत्री को जला दिया। सूचना मिलने पर विवाहिता के पिता ने यूपी 100 को फोन कर अपनी पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed