{"_id":"cf54772fab4f5229449d3a05c8b11c84","slug":"marea-gai-badhmash-kai-shareer-per-kai-chotain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारे गए बदमाश के शरीर में कई चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारे गए बदमाश के शरीर में कई चोटें
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 Dec 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन में ग्राम पंचायत पसियनपुरवा के मजरा ढकेरवा नानकार में ग्रामीणों के हाथों मारे गए 23 वर्षीय बदमाश भूपेंद्र के शरीर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर चोटें आई हैं। हाथ-पैर, रीढ़ समेत कई जगहों की हड्डियां टूटी हुई हैं और चेहरे पर भी कई जगह चोटें आई हैं। चेहरे पर आईं चोटों की वजह से शव लेने आए भूपेंद्र के भाई पुष्कर और उसके मोहल्ले के लोग भी चेहरा नहीं पहचान पा रहे थे।
गुरुवार को भूपेंद्र के शव के पोस्टमार्टम में शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटें पाई गई हैं। लाठी-डंडों के प्रहार के कारण भूपेंद्र के दोनों हाथ दो जगह से टूटे हुए हैं, जबकि हंसली और रीढ़ की हड्डी चार जगह से टूटी हुई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट पुलिस को भेज दी गई।
दहशत में एक साथ निकल रहे हैं ग्रामीण
निघासन। पसियनपुरवा के मजरा ढकेरवा नानकार में बदमाश की मौत के बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने फरार बदमाशों की शिनाख्त के लिए धर-पकड़ शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर दूसरे दिन भी गांव में दहशत व्याप्त है। बुधवार रात में बदमाशों के डर से कई लोग साथ में निकले। एसओ आरके यादव ने पढुआ पुलिस चौकी के सिपाहियों को गांव में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए तैनात किया है। एसओ ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से भी बातचीत की, लेकिन अभी भूपेंद्र के अन्य साथियों के बारे में पुलिस पता अभी तक पता नहीं लगा पाई है।