फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many people were wounded, including two women

दो महिलाओं समेत कई लोगों को किया जख्मी

Sun, 12 Jul 2015 10:50 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 12 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
कस्बा रकेहटी में आम खरीदने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के करीब सौ लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों की पिटाई कर दी। जिससे उन्हें काफी चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रकेहटी निवासी रंजीत ने बताया कि वह कस्बे के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां से लौटते समय बाजार में ही एक दुकान पर आम खरीदने लगा। उसी दुकान पर गांव का सलीम भी आम खरीद रहा था। आम खरीदते समय दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि सलीम ने रंजीत को एक चाटा जड़ दिया। उस समय रंजीत आम लेकर अपने घर चला आया। बाद में रास्ते से गुजर रहे सलीम को रोककर रंजीत ने थप्पड़ मारने का कारण पूछा। इस पर सलीम और नाराज हो गया लेकिन उस समय वह घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सलीम करीब सौ लोगों के साथ रंजीत के घर आया और हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावर रंजीत के घर में ईंट-पत्थर चलाते हुए अंदर दाखिल हो गए और घर में मौजूद पत्नी सूरत कुमारी, चुन्नी लाल, गिरजेश, गुलाब, विजय, रंजीत नन्हीं की पिटाई कर दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। रंजीत ने बताया कि उनका जमीनी विवाद पड़ोसी से था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पहले से भी रंजिश मानते थे। सूचना पाकर निघासन पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed