{"_id":"af7bdadbe745e8a933699eff193aae2b","slug":"manipulating-student-accused-of-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी की पिटाई
मझगईं
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा बुधवार की सुबह स्कूल जा रही थी कि तभी स्कूल से कुछ पहले ही एक शराबी युवक ने उसका मुंह दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। मुंह से हाथ हटते ही छात्रा ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पड़ोस के स्कूल में मौजूद प्रधानाचार्य और अपने खेत में गन्ने की पत्ती नोंच रहे एक व्यक्ति ने शराबी के चंगुल से छात्रा को बचाया और उसे पकड़कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोप है कि पुलिस ने एक-दो तमाचे जड़कर शराबी छोड़ दिया। छात्रा का हाल देखकर नाराज घरवालों और गांव के लोगों ने उसे पकड़कर शराबी धुनाई की। गांव वालों का आरोप है दुर्गा मंदिर के पास बिक रही कच्ची शराब की दुकान पर शराब पीकर ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि गांव में बन और बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की कई बार मांग की गई है लेकिन पुलिस ने इस पर अंकुश नहीं लगाया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पत्र देकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी काफी नशे में था अगर परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।